📖 VG Khabar
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहला हादसा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। वहीं दूसरा हादसा जशपुर जिले में हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
दोनों घटनाओं के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। इन घटनाओं से पूरे प्रदेश में शोक और चिंता का माहौल है।
भाटापारा में ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र में एक बस सड़क पर यात्रियों को लेकर जा रही थी।