Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में लू अलर्ट, तापमान 43

📖 VG Khabar

मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में हीटवेव का खतरा; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

राज्य के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज से 19 अप्रैल तक राज्य में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

साथ ही प्रशासन ने भी स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बढ़ते तापमान से जनजीवन प्रभावित होने लगा है और लोगों को दिन में बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।

☀️ 43 डिग्री तक पहुंचा तापमान मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है। कुछ क्षेत्रों में पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में लू अलर्ट, तापमान 43

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें