📖 VG Khabar
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण गर्मी के बीच अब कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू हो गया है।
रायपुर और सरगुजा सहित कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
धमतरी में गिरे ओले, बदला मौसम धमतरी जिले में मौसम के बदलाव के बीच ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई है।
अचानक हुई बारिश और ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कुछ स्थानों पर फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।