धर्मांतरण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार का बड़ा फैसला, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर नया कानून लागू कर दिया गया है।
राज्य सरकार द्वारा पारित इस विधेयक का राजपत्र में प्रकाशन होने के बाद अब यह कानून प्रभावी हो गया है।
नए कानून के तहत जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने पर सख्त सजा और 30 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
सरकार का कहना है कि यह कानून राज्य में अवैध धर्मांतरण गतिविधियों को रोकने और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
वहीं, इस फैसले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।