छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुशासन तिहार की शुरुआत की है।
इस अभियान के तहत राज्यभर में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
सरकार ने निर्देश दिए हैं कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण एक माह के भीतर किया जाए। यह अभियान 10 जून तक चलेगा।
राज्यभर में लगेंगे समाधान शिविर सुशासन तिहार के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों, ब्लॉकों और पंचायत स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सीधे अधिकारियों को दे सकेंगे।