📖 VG Khabar
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच अब तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दो मौसमीय सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके चलते अगले 5 दिनों तक तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं।
50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि कई जिलों में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई गई है।
रायगढ़ और गरियाबंद में ओलावृष्टि राज्य के रायगढ़ और गरियाबंद जिलों में ओले गिरने की खबर है, जिससे कई इलाकों में बर्फ जैसी चादर बिछ गई।