📖 VG Khabar
बस्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच, ऐतिहासिक दौरे की तैयारी तेज सचिन तेंदुलकर 22 तारीख को दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे।
इस दौरे को बस्तर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर यहां खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आ रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन और खेल विभाग ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि इस मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
🏏 मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का होगा उद्घाटन दंतेवाड़ा में तैयार किए गए इस मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड में कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।