- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश दुर्ग, 23 सितम्बर 2026/ जिला स्तरीय राजस्व समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने नामांतरण, फौती, बंटवारा, सीमांकन, धारणाधिकार, भूमि आवंटन और मुआवजा वितरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने लंबित मामलों के निराकरण में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने समय-सीमा से बाहर लंबित फौती नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों की समीक्षा की।
विभिन्न ग्राम पंचायतों में लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
आवश्यक दस्तावेज और पटवारी प्रतिवेदन के बिना नामांतरण आदेश जारी किए जाने के मामले में संबंधित सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।