📖 VG Khabar
बिलासपुर: ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है।
अब जिन वाहनों की नंबर प्लेट में गड़बड़ी होगी या जो बिना नंबर प्लेट के होंगे, उन्हें पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।
इस संबंध में पुलिस ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का पालन कराना और अपराधों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर नियंत्रण करना है।
कई मामलों में देखा गया है कि अपराधी या नियमों का उल्लंघन करने वाले लोग अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट में बदलाव कर लेते हैं या उसे ढक देते हैं, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है।