📖 VG Khabar
छत्तीसगढ़ में पर्यटन और जल क्रीड़ा को बढ़ावा देने के लिए पहली बार गंगरेल बांध में ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस भव्य इवेंट से राज्य में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। प्रशासन और पर्यटन विभाग इस आयोजन को खास बनाने के लिए व्यापक तैयारियों में जुटे हैं।
गंगरेल बनेगा जल क्रीड़ा का नया केंद्र धमतरी जिले स्थित गंगरेल डैम को इस चैंपियनशिप के लिए चुना गया है।
यहां की प्राकृतिक सुंदरता और विशाल जल क्षेत्र इसे ऐसे आयोजनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। आयोजन के दौरान देशभर से प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
प्रतियोगिता में दिखेगा रोमांच ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ में विभिन्न प्रकार की बोट रेस आयोजित की जाएंगी।