📖 VG Khabar
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की पहल पर 18 मार्च को गरियाबंद में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैंप में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेंगी और कई पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
यह प्लेसमेंट कैंप खासतौर पर उन युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है जो रोजगार की तलाश में हैं।
प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके क्षेत्र में ही नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना और बेरोजगारी को कम करना है।