📖 VG Khabar
इंट्रो गर्मी की छुट्टियों के दौरान जहां हर साल यात्रा का सीजन अपने चरम पर होता है, वहीं इस बार रायपुर और छत्तीसगढ़ के ट्रैवल सेक्टर को बड़ा झटका लगा है।
महंगे एयर टिकट, अंतरराष्ट्रीय तनाव और अनिश्चित परिस्थितियों के चलते यात्रियों की संख्या में 60 से 70 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।
ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि लोग अब विदेश यात्राओं को टाल रहे हैं या कैंसिल कर रहे हैं, जिससे पर्यटन उद्योग पर सीधा असर पड़ रहा है।
60-70% तक घटे यात्रियों की संख्या ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, इस बार गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखी गई है।
आमतौर पर इस समय रायपुर से बड़ी संख्या में लोग विदेश यात्रा करते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है।