📖 VG Khabar
छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का 65वां जन्मदिन राजधानी रायपुर में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।
इस खास अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सर्वधर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंदिर में पूजा-अर्चना और महाआरती जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने सर्वधर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।
इसके बाद मंदिर परिसर में महाआरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।