नई दिल्ली/रायपुर, 25 अगस्त।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की सड़क और यातायात व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे।
करीब एक घंटे चली बैठक में राजधानी रायपुर सहित प्रदेश की कनेक्टिविटी और औद्योगिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड का होगा विस्तारसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तेलीबांधा-जोरा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को वीआईपी चौक से एयरपोर्ट रोड की दिशा में करीब 300 से 500 मीटर तक बढ़ाने का आग्रह किया।
इसका उद्देश्य वीआईपी चौक पर बनने वाले टी-जंक्शन पर यातायात के दबाव को कम करना है।बताया गया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस अतिरिक्त विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
इससे स्वामी विवेकानंद विमानतल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है।NH-130B अब सारंगढ़ तकसांसद ने रायपुर-बलौदाबाजार NH-130B की प्रस्तावित फोरलेन परियोजना को सारंगढ़ तक विस्तारित करने की मांग भी रखी।