📖 VG Khabar
राज्य में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है।
करीब डेढ़ लाख वाहन चालकों ने ई-चालान का भुगतान नहीं किया है, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
बकाया चालान न भरने वालों के खिलाफ अब वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
डेढ़ लाख से अधिक ई-चालान बकाया ट्रैफिक विभाग के आंकड़ों के अनुसार बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने अपने ई-चालान का भुगतान नहीं किया है।
ये चालान विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण जारी किए गए थे। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण अब प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है।