📖 VG Khabar
रायपुर। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लिए प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है।
शहर में 6 हजार से अधिक ई-चालान (E-Challan) अभी भी लंबित हैं, जिन्हें भरने के लिए वाहन मालिकों को 14 मार्च तक का अंतिम मौका दिया गया है।
अगर निर्धारित समय सीमा तक चालान का भुगतान नहीं किया गया, तो ट्रैफिक पुलिस संबंधित वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई कर सकती है।
ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल सिस्टम के जरिए जारी किए गए कई ई-चालान अभी तक जमा नहीं किए गए हैं।
ऐसे में अब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बकाया चालान वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।