📖 VG Khabar
रायपुर। देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती लोकप्रियता के साथ एक नई चिंता भी सामने आ रही है।
हाल के दिनों में ईवी में आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखा गया है, जिसका प्रमुख कारण ओवरचार्जिंग, गलत कनेक्शन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी माना जा रहा है।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
ओवरचार्जिंग बन रही बड़ा खतरा ईवी बैटरियों को जरूरत से ज्यादा चार्ज करना सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ओवरचार्जिंग से बैटरी में अत्यधिक गर्मी पैदा होती है, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।