Chhattisgarh

इंग्लैंड को हराकर भारत पहुंचा टी20 फाइनल

📰 VG Khabar

रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

इस जीत के साथ ही पूरे देश में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की।

भारत की इस बड़ी जीत के बाद खेल जगत से लेकर आम क्रिकेट प्रेमियों तक सभी ने टीम इंडिया को बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने भी भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इंग्लैंड को हराकर भारत पहुंचा टी20 फाइनल

↑ Read full story
Read full story