📖 VG Khabar
सस्ती दवा योजना की आड़ में बड़ा घोटाला, जांच एजेंसियां सक्रिय सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई जन औषधि योजना अब विवादों में आ गई है।
जन औषधि केंद्रों के नाम पर दवा व्यापार में हजारों करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है।
शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि कुछ निजी दवा कारोबारी सरकारी योजना का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर कर चोरी कर रहे हैं।
इस खुलासे के बाद संबंधित विभागों ने जांच तेज कर दी है और कई स्थानों पर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है।
यह मामला विशेष रूप से तब गंभीर माना जा रहा है जब सरकार की प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना है।