📖 VG Khabar
देश में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
नगर निगम और प्रशासन की टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों में सर्वे और मकानों की नंबरिंग का काम प्रारंभ कर दिया है।
इसी क्रम में शंकर नगर वार्ड में मकानों को चिन्हित कर उनकी नंबरिंग की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि यह प्रक्रिया जनगणना के लिए जरूरी प्रारंभिक चरण है, जिससे क्षेत्र के हर घर और परिवार की सही जानकारी दर्ज की जा सके।
शंकर नगर वार्ड में शुरू हुई नंबरिंग रायपुर के शंकर नगर वार्ड में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर मकानों की पहचान कर रही है और उन पर क्रमवार नंबर लिखे जा रहे हैं।