📖 VG Khabar
साइबर ठगी से बचाने प्रशासन की चेतावनी, जनगणना के नाम पर बढ़ी धोखाधड़ी की आशंका देश में जनगणना प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
जनगणना के नाम पर फर्जी कॉल, मैसेज और क्यूआर कोड भेजकर धोखाधड़ी की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी अज्ञात क्यूआर कोड को स्कैन न करें और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।
भारत सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और आधिकारिक माध्यमों से ही की जाएगी।
किसी भी संदिग्ध लिंक या क्यूआर कोड पर भरोसा न करने की अपील की गई है। 📱 जनगणना के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी जनगणना शुरू होने से पहले ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं।