📖 VG Khabar
सेकेंड-हैंड और विंटेज घड़ियों की मांग तेज, निवेश के नए विकल्प के रूप में उभर रहा ट्रेंड नई पीढ़ी यानी जेन-जी के बीच विंटेज वॉच का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
महंगी और लग्जरी घड़ियों की जगह अब युवा पुराने मॉडल और सेकेंड-हैंड घड़ियों को पसंद कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले एक साल में विंटेज घड़ियों की खरीदारी में करीब 44% की वृद्धि दर्ज की गई है। ग्लोबल स्तर पर सेकेंड-हैंड घड़ी बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है।
अनुमान है कि वर्तमान में यह बाजार करीब 27 लाख करोड़ रुपये का है, जो 2030 तक बढ़कर 42 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
इस बढ़ते ट्रेंड ने घड़ी उद्योग में नई संभावनाएं पैदा कर दी हैं। ⌚ जेन-जी क्यों पसंद कर रही विंटेज वॉच जेन-जी के बीच विंटेज वॉच का आकर्षण कई कारणों से बढ़ रहा है।