📖 VG Khabar
राज्यभर में 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे।
सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र निर्धारित समय से पहले सुरक्षित तरीके से पहुंचाए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सकी।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारियों की निगरानी में पूरी परीक्षा प्रक्रिया संपन्न हुई।