कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित
Chhattisgarh

कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित

📖 VG Khabar

नई दिल्ली । देश के कई राज्यों में इन दिनों कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की खबर सामने आ रही है।

इस स्थिति से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबारियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि वे बढ़ी हुई कीमत पर भी गैस सिलेंडर खरीदने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

नई दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में कॉमर्शियल गैस की कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।

कारोबारियों का कहना है कि अगर जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो इसका सीधा असर खानपान व्यवसाय पर पड़ेगा।

कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित

पूरी खबर पढ़ें →