Chhattisgarh

कैमरों ने पकड़े उल्लंघन, सिस्टम रहा धीमा

📖 VG Khabar

स्मार्ट ट्रैफिक निगरानी में बड़ी संख्या में उल्लंघन सामने आए, कार्रवाई की गति पर उठे सवाल शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी किस स्तर तक हो रही है, इसका अंदाजा हाल ही में सामने आए आंकड़ों से लगाया जा सकता है।

स्मार्ट ट्रैफिक कैमरों की निगरानी में महज एक घंटे के भीतर 165 बिना हेलमेट वाहन चलाने और 107 ओवरस्पीड के मामले दर्ज किए गए।

हालांकि इतने बड़े स्तर पर नियम उल्लंघन सामने आने के बावजूद कार्रवाई की प्रक्रिया धीमी होने पर सवाल उठने लगे हैं।

ट्रैफिक विभाग द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और ऑटोमेटेड सिस्टम ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान तो कर ली, लेकिन चालान जारी करने और कार्रवाई की गति अपेक्षा से धीमी बताई जा रही है।

इससे नियम तोड़ने वालों में डर कम होने की भी आशंका जताई जा रही है।

कैमरों ने पकड़े उल्लंघन, सिस्टम रहा धीमा

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें