📖 VG Khabar
लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव, आध्यात्म की ओर बढ़े टीवी अभिनेता टीवी और डिजिटल इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता करण वाही ने हाल ही में अपने जीवन में आए बड़े बदलाव को लेकर खुलकर बात की है।
अभिनेता ने बताया कि उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया है और अब वे तुलसी की माला धारण कर रहे हैं। करण वाही ने इस बदलाव के पीछे अपनी खराब सेहत और आध्यात्मिक प्रेरणा को कारण बताया है।
करण वाही ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे और मानसिक रूप से भी खुद को अस्थिर महसूस कर रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखना शुरू किया, जिसके बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया।
🙏 बीमारी से परेशान थे करण वाही करण वाही ने एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले कुछ समय से उनकी सेहत ठीक नहीं थी।