Chhattisgarh

खरोरा में PHE विभाग के अधूरे कार्य से जनता परेशान, गड्ढों और कीचड़ ने बढ़ाई मुश्किलें

📖 VG Khabar

सड़क खोदकर छोड़ने पर उठे सवाल, बारिश से हालात और बिगड़े खरोरा नगर में पीएचई विभाग द्वारा चल रहे निर्माण और पाइपलाइन कार्यों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

नगर के कई मुख्य मार्गों और गलियों में गड्ढे खोदकर लंबे समय से छोड़ दिए गए हैं, जबकि जिन स्थानों पर गड्ढों को बंद किया गया है वहां भी गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हल्की बारिश के बाद ही सड़कों की स्थिति खराब हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अभी केवल हल्की बारिश हुई है और सड़कें कीचड़ तथा धूल से भर गई हैं। यदि भारी बारिश हुई तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।

खरोरा में PHE विभाग के अधूरे कार्य से जनता परेशान, गड्ढों और कीचड़ ने बढ़ाई मुश्किलें

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें