📖 VG Khabar
खरोरा नगर में पीएचई विभाग द्वारा चल रहे पाइपलाइन विस्तार और मरम्मत कार्य को लेकर आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
एक ओर नगर में वर्षों पुरानी और जर्जर पाइपलाइन को बदलने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है, वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
नगर के कई हिस्सों में सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, जबकि जहां गड्ढों को बंद किया गया है वहां की स्थिति पहली बारिश में ही खराब हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी केवल हल्की बारिश हुई है और सड़कें दलदल जैसी बन गई हैं। यदि आने वाले दिनों में भारी बारिश हुई तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं।
लोगों ने संबंधित विभाग से गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने और निर्माण के दौरान आम जनता की सुरक्षा का ध्यान रखने की मांग की है।