📖 VG Khabar
डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की बड़ी डील, रिलीज से पहले ही मुनाफे में पहुंची फिल्म शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग रिलीज से पहले ही चर्चा में है।
फिल्म ने थिएटर में आने से पहले ही करीब 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह कमाई डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स और अन्य प्री-रिलीज डील के जरिए हुई है।
बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 450 से 500 करोड़ रुपये के बीच है और इस तरह फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा रिकवर कर लिया है।
इससे फिल्म के निर्माताओं को बड़ी राहत मिली है और ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे शाहरुख खान की एक और बड़ी ब्लॉकबस्टर की शुरुआत मान रहे हैं।
🎬 पेन मरुधर ने खरीदे डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स फिल्म ‘किंग’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पेन मरुधर ने खरीदे हैं। यह डील करीब 250 करोड़ रुपये में हुई बताई जा रही है।