Health

कोंडागांव में फ्लोरोसिस रोकथाम शिविर आयोजित

📖 VG Khabar

ग्रामीण इलाकों में बढ़ते फ्लोरोसिस मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जल स्रोतों के नमूने लेकर शुरू हुई जांच कोंडागांव, छत्तीसगढ़: जिले में फ्लोरोसिस की समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर पहल करते हुए विशेष रोकथाम शिविर का आयोजन किया।

इस शिविर में खासतौर पर बच्चों की स्वास्थ्य जांच, उपचार और ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों के जल स्रोतों से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि समस्या की जड़ तक पहुंचा जा सके।

बच्चों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष फोकस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण बच्चे पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनके दांतों और हड्डियों की जांच की।

फ्लोरोसिस का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर देखने को मिलता है, जिससे उनके दांतों पर दाग और हड्डियों में विकृति की समस्या उत्पन्न होती है।

कोंडागांव में फ्लोरोसिस रोकथाम शिविर आयोजित

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें