Bollywood

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने की रजिस्टर्ड मैरिज

📖 VG Khabar

टेलीविजन और ओटीटी की लोकप्रिय अभिनेत्री कृतिका कामरा ने अभिनेता और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े गौरव कपूर के साथ सादगी भरे समारोह में शादी कर ली है।

दोनों ने अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसमें परिवार के करीबी लोग और कुछ खास मेहमान शामिल हुए।

इस खास मौके पर कृतिका कामरा पारंपरिक अंदाज में लाल चंदेरी साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत और शालीन दिखाई दिया। वहीं गौरव कपूर भी पारंपरिक पोशाक में नजर आए।

शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज की ओर से दोनों को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

लाल चंदेरी साड़ी में कृतिका का खूबसूरत लुक शादी के इस खास मौके पर कृतिका कामरा ने बेहद सादगी और पारंपरिक अंदाज को चुना।

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने की रजिस्टर्ड मैरिज

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें