📖 VG Khabar
रायपुर । अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध की आंच अब छत्तीसगढ़ तक महसूस की जा रही है।
प्रदेश के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की आपूर्ति प्रभावित होने से गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है।
कई इलाकों में समय पर सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसके कारण लोग अब वैकल्पिक उपायों की तलाश कर रहे हैं। स्थिति का असर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
इंडक्शन चूल्हों (Induction Stove) और इलेक्ट्रिक कुकटॉप की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इन उपकरणों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
सिलेंडर आपूर्ति में आ रही परेशानी प्रदेश के कई जिलों से यह खबर सामने आई है कि एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है।