छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से जारी जल विवाद पर फिर बढ़ी समय सीमा छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चल रहे महानदी जल बंटवारा विवाद में एक बार फिर समय सीमा बढ़ा दी गई है।
केंद्र सरकार ने महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल का कार्यकाल 9 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब इस बहुप्रतीक्षित मामले में 2027 तक अंतिम फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
महानदी जल बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच पिछले चार दशकों से विवाद जारी है।
यह मामला करीब 44 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसमें दोनों राज्यों ने अपने-अपने दावे पेश किए हैं।
ट्रिब्यूनल को मिला 9 महीने का अतिरिक्त समय केंद्र सरकार ने महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया है।