Raipur

महंगाई से बदली रसोई, लकड़ी का बढ़ा उपयोग

📖 VG Khabar

देश में बढ़ती महंगाई का असर अब सीधे रसोई तक पहुंच गया है।

एलपीजी सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी के कारण कई परिवार गैस छोड़कर फिर से पारंपरिक ईंधन यानी लकड़ी का सहारा लेने लगे हैं।

इसका असर न सिर्फ घरेलू जीवन पर पड़ा है, बल्कि जंगलों पर दबाव और लकड़ी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

एलपीजी महंगी, विकल्प बना लकड़ी का ईंधन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।

ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लोग अब सस्ती व्यवस्था के रूप में लकड़ी का उपयोग बढ़ा रहे हैं। इससे पारंपरिक चूल्हों की वापसी देखने को मिल रही है।

महंगाई से बदली रसोई, लकड़ी का बढ़ा उपयोग

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें