📖 VG Khabar
रायपुर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के बहतराई क्षेत्र में एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत बनाना था।
कार्यक्रम में बहतराई और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बनाया।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन एक दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में महिलाओं के लिए कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया।