📖 VG Khabar
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं।
शिक्षा, व्यापार, प्रशासन, खेल और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो समाज के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं न केवल अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभा रही हैं, बल्कि देश और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
महिलाओं की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के कारण समाज में उनकी पहचान और सम्मान लगातार बढ़ रहा है।