Chhattisgarh

महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति 1,188 महिलाओं ने रक्तदान कर नई तस्वीर पेश की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज, मुख्यमंत्री को दिया गया प्रमाण पत्र

📰 VG Khabar

महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति 1,188 महिलाओं ने रक्तदान कर नई तस्वीर पेश की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज, मुख्यमंत्री को दिया गया प्रमाण पत्र रायपुर 23 सितंबर 2026/ रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जब महिलाएं रक्तदान के लिए कतार में खड़ी हुईं, तो यह दृश्य केवल एक रक्तदान शिविर का नहीं था।

यह उन धारणाओं के टूटने का दृश्य था, जिनके कारण लंबे समय से महिलाओं के बीच रक्तदान को लेकर झिझक और कई तरह की भ्रांतियां बनी रही हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद सेवा सम्मेलन और सेवा महाकुंभ के रूप में आयोजित इस बड़े आयोजन में स्वास्थ्य, सेवा और जनभागीदारी एक साथ दिखाई दी।

इस शिविर में रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। आयोजन में 2548 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें 1188 महिलाओं की विशेष भागीदारी से एक नई तस्वीर सामने आई।

इस विशेष रक्तदान अभियान को महिलाओं द्वारा आठ घंटे में सर्वाधिक रक्तदान के प्रयास के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया और मुख्यमंत्री को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति 1,188 महिलाओं ने रक्तदान कर नई तस्वीर पेश की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज, मुख्यमंत्री को दिया गया प्रमाण पत्र

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें