रविवार, शनिवार और क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण सीमित रहेगी बैंकिंग सेवाएं अगर आप मई महीने में बैंक से जुड़े जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।
मई 2026 में देशभर में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार, 2 शनिवार (दूसरा और चौथा शनिवार) और अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाली 5 अतिरिक्त छुट्टियां शामिल हैं।
हालांकि ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि कुछ छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के आधार पर अलग-अलग जगहों पर लागू रहेंगी।
ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंकिंग कार्य पहले से निपटा लें।
🏦 क्यों रहेंगे बैंक 12 दिन बंद मई महीने में बैंक बंद रहने के पीछे मुख्य कारण साप्ताहिक अवकाश और क्षेत्रीय त्योहार हैं।