📖 VG Khabar
रायपुर। शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या और अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है।
ममता नगर से मोतीपुर मार्ग तक निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की, जिससे इस क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए यह कार्रवाई काफी राहतभरी मानी जा रही है, क्योंकि इस मार्ग पर रोजाना भारी यातायात दबाव रहता है।
सुबह से शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर निगम की टीम ने सुबह से ही पुलिस बल के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे, ठेले, दुकानों के आगे बढ़ाए गए शेड और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया।