India News

मनाही के बावजूद फोर्टिफाइड चावल सप्लाई जारी

📖 VG Khabar

प्रतिबंध के बावजूद वितरण जारी, जिम्मेदार एजेंसियों और विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल दिल्ली से फोर्टिफाइड चावल की सप्लाई पर रोक के निर्देश जारी होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में इसकी ‘गुपचुप’ सप्लाई जारी रहने की खबर सामने आई है।

इस मामले के सामने आने के बाद खाद्य विभाग और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, केंद्र स्तर पर कुछ योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल की सप्लाई पर अस्थायी रोक के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रदेश के कई जिलों में अभी भी इसका वितरण जारी बताया जा रहा है।

इससे प्रशासनिक निगरानी और विभागीय समन्वय पर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला सूत्रों के अनुसार, केंद्र से निर्देश मिलने के बाद राज्य स्तर पर फोर्टिफाइड चावल के वितरण को रोकने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

मनाही के बावजूद फोर्टिफाइड चावल सप्लाई जारी

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें