Chhattisgarh

मार्च में बढ़ी गर्मी, रायपुर में पारा 38

📰 VG Khabar

मार्च की शुरुआत में ही तेज हुई गर्मी रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है।

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री अधिक है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साफ आसमान और शुष्क मौसम की वजह से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

दोपहर के समय धूप काफी तेज महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से परेशानी होने लगी है।

मार्च में बढ़ी गर्मी, रायपुर में पारा 38

↑ Read full story
Read full story