📖 VG Khabar
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रोजमर्रा की चीजें महंगी, महंगाई का दबाव बढ़ा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है।
दाल, खाद्य तेल, डिटर्जेंट और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका असर वैश्विक बाजारों के साथ भारत पर भी पड़ रहा है।
महंगाई की इस नई लहर ने मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।