📖 VG Khabar
प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में उतरा नया स्मार्टफोन, मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 प्रो लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने इस फोन को ₹38,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है।
यह स्मार्टफोन कई दमदार फीचर्स के साथ आता है, जिसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का सेल्फी कैमरा और नया MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर शामिल है।
कंपनी का दावा है कि यह डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।
इस लॉन्च के साथ मोटोरोला ने मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।