Chhattisgarh

मुख्यमंत्री निवास में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, विष्णु भैया के घर बहनों ने मनाया तीजा-पोरा तिहार

📰 VG Khabar

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास गुरुवार को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बन गया।

तीजा-पोरा तिहार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आवास किसी राजभवन की तरह नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी गांव के एक आत्मीय मायके की तरह सजा हुआ था।

प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचीं हजारों माताओं, बहनों और बेटियों का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मंगल गीतों के साथ किया गया।

पूरे परिसर को बैलगाड़ी, नंदिया-बइला और लोक शिल्प से सजाया गया था, जिसने ग्रामीण परिवेश की जीवंतता को मुख्यमंत्री निवास के आंगन में उतार दिया।

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच प्रदेशभर से आईं बहनों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी परंपराओं का उत्सव मनाया।

मुख्यमंत्री निवास में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, विष्णु भैया के घर बहनों ने मनाया तीजा-पोरा तिहार

↑ Read full story
Read full story