📖 VG Khabar
विकास की नई राह पर बस्तर, सड़क और औद्योगिक कनेक्टिविटी से खुलेगा निवेश का रास्ता बस्तर अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र की पहचान से बाहर निकलकर विकास की नई राह पर बढ़ रहा है।
रायपुर से विशाखापट्टनम को जोड़ने वाले रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
इस कॉरिडोर के जरिए औद्योगिक विकास, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कॉरिडोर के बनने से बस्तर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और लंबे समय से विकास से दूर रहे इलाकों को नई दिशा मिलेगी।
🚧 नक्सल प्रभावित क्षेत्र से विकास के केंद्र की ओर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग को लंबे समय तक नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में देखा जाता रहा है।