सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ गतिविधि के तहत आईटीआई एवं वीरांगना दुर्गावती कॉलेज मरवाही के विद्यार्थियों ने जनजागरूकता की दिशा में प्रभावी पहल की।
विद्यार्थियों ने मरवाही बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति, प्रभावी संवाद और अभिनय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संदेश को सहज एवं सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों के सामने प्रस्तुत की।
विद्यार्थियों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी रखना, निर्धारित प्रक्रियाओं को समझना और जागरूक रहना आवश्यक है।