Chhattisgarh

निष्पक्ष होकर कर्तव्य निभाएं: प्रशिक्षु जजों से सीएम

📖 VG Khabar

रायपुर: न्याय व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु न्यायाधीशों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका समाज में न्याय और संविधान के मूल्यों की रक्षा करने वाली सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है।

इसलिए न्यायिक सेवा में आने वाले अधिकारियों को अपने दायित्वों का पालन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

यह बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तब कहीं जब छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने रायपुर में विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निष्पक्ष होकर कर्तव्य निभाएं: प्रशिक्षु जजों से सीएम

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें