India

पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

📖 VG Khabar

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार ने ईंधन के दामों में लगभग 55 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

इसके बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत करीब 336 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 321 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

ईंधन की कीमतों में अचानक आई इस बढ़ोतरी से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। परिवहन से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

मध्य पूर्व में तनाव का पड़ा असर विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है।

हाल के दिनों में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है।

पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें