📖 VG Khabar
इंट्रो आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब पेट्रोल पंपों पर केरोसिन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार ने निर्देश दिया है कि हर जिले में कम से कम दो पेट्रोल पंपों पर केरोसिन की सुविधा शुरू की जाए।
इसके साथ ही तेल कंपनियों को 5 हजार लीटर तक केरोसिन स्टॉक रखने की अनुमति भी दी गई है।
इस फैसले से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जहां अभी केरोसिन की उपलब्धता सीमित रहती है।
हर जिले में दो पेट्रोल पंपों पर सुविधा केंद्र सरकार के नए फैसले के तहत हर जिले में कम से कम दो पेट्रोल पंपों को केरोसिन वितरण के लिए चुना जाएगा।