📖 VG Khabar
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते साइबर अपराध के बीच बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अहम चेतावनी जारी की गई है।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अज्ञात वेब लिंक के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करने से बचें, क्योंकि इससे साइबर फ्रॉड का शिकार होने का खतरा बढ़ सकता है।
हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां ठग फर्जी मैसेज या लिंक भेजकर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रेरित करते हैं और उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
फर्जी लिंक भेजकर ठगी का प्रयास साइबर अपराधी उपभोक्ताओं को मोबाइल मैसेज, व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए फर्जी लिंक भेजते हैं, जिसमें बिजली बिल बकाया होने या कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जाती है।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उपभोक्ता से भुगतान करने के लिए कहा जाता है, लेकिन वास्तव में यह एक फर्जी वेबसाइट होती है, जहां दर्ज की गई जानकारी सीधे ठगों तक पहुंच जाती है।